health ki kahani,health education,health information,best indian hospitals,yoga,medicine ,ayurvedic,gharelu nuskhe

Breaking

रविवार, 6 सितंबर 2020

Dyshidrotic eczema त्वचा पर छोटे छाले in hindi

(Dyshidrotic eczema)  

images created by - Carolyn,  image name - eczema and bruises

एक्जिमा एक बहुत ही गंभीर बीमारी है जो त्वचा रोगो में आता है।  इसमें बहुत सारे छोटे-छोटे दाने हो जाते है त्वचा पर और ये शरीर पर कही भी हो सकते है जैसे - पैरो,हाथो,पीठी,गले,कमर,सीने पर और चेहरे पर।  तो चलिए जानते है एक्जिमा किस तरह की बीमारी है। -


एक्जिमा एक त्वचा की बीमारी है जो हमारे त्वचा को डैमेज करती है इसमें  छोटे-छोटे दाने निकलने लग जाते है। और इसमें खुजली होने लगती है।
एक्जिमा दो प्रकार का होता है -
1 - ड्राई एक्जिमा होता है
2 - वेट एक्जिमा होता है

 -ड्राई एक्जिमा का मतलब होता है जब त्वचा पर बहुत सारे दाने निलते है और वह सूखे होते है। 

- वेट एक्जिमा का मतलब होता है जब त्वचा पर दाने निकलते है तो दानो पर पानी भरा होता है ये बहुत ज़्यादा गीले और चिपचिपे होते है, और इसमें से बहुत बदबू भी आती है।  कभी कभी बहुत ज़्यादा खुजली किया जाये तो इसमें खून भी आ जाता है।  

बहुत सारे लोगो में प्रॉब्लम हो जाता जाहे वो कोई छोटा बच्चा ही क्यों न हो सभी को ये बीमारी अक्सर हो जाती है। अगर हम आयुर्वेद की बात करे तो वात की वजह से जो बनता है वह ड्राई एक्जिमा बनता है। और अगर पीथ की वजह से होता है तो वह वेट एक्जिमा बनता है। थोड़ा सा जखम बनेगा या पस निकलेगा खून  आ सकता है, और कफ की वजह से होता है वहा पर त्वचा थोड़ी सी मोटी हो जाती है और दाने हो कर ये सुख जाते है और शरीर पर बहुत तेजी से फैलते है। आयुर्वेद की माने तो हमारे शरीर पर 7 परतो की लेयर होती है त्वचा की और जो एक्जिमा होता है ये हमारे शरीर के त्वचा की तीसरी लेयर पर चला जाता है और वहा पर ये स्थापित हो जाता है। इसलिए ये एक शारीरिक रूप से गंभीर बीमारी माना जाता है।  ये गंभीर इसलिए है क्योकि जब इस बीमारी की चिकत्सा की बात आती है तो ये आसानी से ठीक नहीं होती है और काफी समय भी लगता है ठीक होने में।



कभी कभी दवाई खाने या इसका इलाज करने से ये ठीक भी हो जाती है पर कुछ समय बाद फिर से एक्जिमा उभर कर आ जाता है।  जैसे ठण्ड का मौसम या बरसात का मौसम आया  या किसी किसी को तो गर्मी में भी हो जाता है

एक्जिमा होने का कारण ( reason of eczema)
एक्जिमा होने का प्रमुख कारण ये हो सकते है - जैसे खून का साफ न होना ,मसल्स या शरीर के टिशूस के अंदर गन्दगी है तो ,कभी  कभी पित्त बढ़ने की वजह से , मौसम की ऐलर्जी से इन सब से एक्जिमा हो सकता है

आयुर्वेद में एक्जिमा का इलाज -
यहाँ पर आपको कुछ ज़रूरी चीज़े चाहिए होंगी जो आपको बड़ी ही आसानी से मिल जाएगी और घर पर ले आइये और तैयार कर लीजिये -
1 . गिलोय का रस (giloy juice)आप 4 से 5 चम्मच ले। आप गिलोय के पत्ते को पीस ले या तो आप इसके तने को भी पीस कर इसका रस निकाल सकते है।
2 . वीट ग्रास का रस (wheat grass juice) आप 4से 5 चम्मच ले।
3 . ताज़ी हल्दी का रस (fresh turmeric juice) आप इसे ले सकते है 1 से 2 चम्मच।
4 . एलोवेरा का रस (aloevera juice) 4 से 5 चम्मच ले।


इन सबको बराबर मात्रा में एक गिलास पानी में मिला ले और इसे सुबह खाली पेट लेना है। याद रहे की आपको इसके बाद कुछ भी नहीं खाना है ये पिने के बाद आप 2 घंटे बाद अपना नाश्ता ले सकते है।  आपको ज़्यादा भारी नाश्ता नहीं करना है नाश्ता जितना कम  हो या हल्का फुल्का हो उतना ही अच्छा होगा ताकि आपने जो जूस पिया है वो अच्छे से आपके शरीर पर काम कर सके। 
 नाश्ता करने के बाद आप खदिरारिष्ट (khadirarishta) और महामंजिष्ठादि (mahamanjishthadi) सिरप भी पी सकते है, जो काम करता है आपके खून को साफ़ करने का।  जिससे आपके खून की गन्दगी या टॉक्सिन्स को साफ़ करता है जिससे आपको त्वचा रोगो से और किसी प्रकार भी के इन्फ़ेक्सन से बचता है।इसे आप दोनों को 3-3  चम्मच ले कर थोड़ा पानी मिला कर आप इसे पी सकते है अगर ये आपको थोड़ा कड़वा लगे तो थोड़ा सा पानी पी सकते है पर ज़्यादा पानी न पिए।


या इसके आलावा आप दवाइयों का भी सेवन कर सकते है -

 इसमें डेरमाफेक्स (dermafex)60, ये पुरे महीने भर के लिए टेबलेट है।
और आती है - रदोना (radona)60  टेबलेट आप ले सकते है ,
और है - गंधक रसायन (gandhak rasayan)ये भी आप ले सकते है। इसमें 80 गोलिया होती है।
इसे आप सुबह नाश्ता करने के बाद इन तीनो में से एक एक गोली ले,

 ये तो हो गई बात मेडिसिन खाने की अब बात करते है की आप अपने दाने या एक्जिमा पर क्या लगाएंगे ?

इसके लिए आयुर्वेद में दो तेल आते है  जो की आप आपने एक्जिमा पर लगा सकते है।  - (1) महामारीच्यादि तेल और (2) तुवरक तेल। ये आपको किसी भी आयुर्वेदिक शॉप में आसानी से मिल जायेंगे  इसे ला कर आप इसे मिला लीजिये और सुबह नहाने के बाद और रात में सोने से पहले अपने एक्जिमा पर अच्छे से लगा लीजिये  इन सभी औषधियों का अगर आप अच्छे से इस्तेमाल करते है  तो आपका जो भी एक्जिमा या दाने है या जहा पर खुजली होती है वो पूरा कुछ महीनो में ही ठीक हो जायेगा और जब आप इन औषधियों का प्रयोग करे तो आप अपने त्वचा को हमेशा साफ़ रखे  ताकि ये एक्जिमा बीमारी जल्दी ठीक हो और दुबारा न हो। 


ध्यान दे -   जब भी आपको छोटे-छोटे दाने हो या दानो में पानी सा लग रहा हो और उसमे बहुत ज़्यादा खुजली हो रही हो जब इस सब की सुरुवात हो रही हो तो पहले ही अपने डॉक्टर को दिखाए ,अगर आप इसमें अनदेखी करते है या कई दिनों तक इसका इलाज पर ध्यान नहीं देंगे तो ये एक्जिमा आपके शरीर के और भी कई हिस्सों में भी फैल सकता है इसमें सही समय में इसका इलाज बहुत ही महत्वपूर्ण होता है

आशा करता हूँ की ये जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। मैं और भी इसी तरह के कई अच्छी अच्छी जानकारियाँ लाता रहूँगा आप हमारे ब्लॉग को फॉलो करे ताकि आप तक हर जानकारी पहुँच सके
 धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the comment box.

omega 3 food and deficiency 5 symptoms/शरीर में ओमेगा 3 की कमी best education

  omega 3 food omega 3 food आज हम जानेंगे ओमेगा 3 के बारे में, ओमेगा 3 भी हमारे शरीर के लिए उतना ही ज़रूरी होता है जितना की बाकी सारे विटामिन...